अयोध्या में राममंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा, परकोटे के 6 मंदिर बने, जटायू और गिलहरी की मूर्ति लगीं, PM मोदी 25 नवंबर को ध्वज लगाएंगे
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें :28 अक्टूबर मंगलवार2025
1.विकसित भारत के लिए क्विज में लें हिस्सा', पीएम बोले- युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता दिखाने का एक अवसर
2. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर प्रतियोगिता का लिंक साझा करते हुए लिखा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 हमारे युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सुनहरा अवसर है। हमारे युवाओं के विचार और दृष्टिकोण विकसित भारत के निर्माण की दिशा दिखा सकते हैं। इस संवाद में भाग लेने का पहला कदम है इस विशेष क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेना
3.देश को हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहना होगा', राजनाथ सिंह बोले- हालात कभी भी बदल सकते हैं
4. रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में ‘आत्मनिर्भरता’ और ‘स्वदेशीकरण’ ही सुरक्षा की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यवस्था कमजोर हो रही है और कई क्षेत्रों में संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में भारत को अपनी सुरक्षा रणनीति नए सिरे से परिभाषित करनी होगी।
5. राजस्थान, एमपी, यूपी समेत 12 राज्यों में आज से SIR, 7 फरवरी तक पूरा होगा; अगले साल चुनाव वाले बंगाल में SIR, लेकिन असम में नहीं
6.चुनाव आयोग की साख पर कांग्रेस का वार, कहा- न मतदाता संतुष्ट, न विपक्ष; SIR सिर्फ वोट कटाने की कवायद
7. राहुल-तेजस्वी एक साथ भरेंगे हुंकार, महागठबंधन का घोषणा पत्र कल; प्रियंका गांधी की मौजूदगी टली
8.सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- स्टूडेंट सुसाइड कंट्रोल पर क्या किया, केंद्र सरकार से 8 हफ्तों में जवाब मांगा; नियम बनाने को भी कहा
9.इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, फाइटर जेट्स में हवा में ही फ्यूल भरा जा सकेगा; इजराइल से 8 हजार करोड़ की डील संभव
10. अयोध्या में राममंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा, परकोटे के 6 मंदिर बने, जटायू और गिलहरी की मूर्ति लगीं, PM मोदी 25 नवंबर को ध्वज लगाएंगे
11. सिद्धारमैया बोले- अगर आलाकमान चाहेगा तो मैं 5 साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बना रहूंगा, माना जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं।
12.गुजरात के सुरत शहर में एक ऐसी घटना घटी जिसने मेडिकल साइंस और आम लोगों को हैरत में डाल दिया,सुरत के न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक दोबारा धड़कने लगा, यह घटना न केवल अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बल्कि पूरे सुरत शहर के लिए चर्चा का विषय बन गई है
13.अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चौधरी ने बताया, मेरे 30 साल के केरियर में यह पहली बार हुआ है कि किसी मरीज को मृत घोषित करने के बाद वह स्वयं जीवित हो उठा, हमने कई बार कार्डियक अरेस्ट के मरीजों को CPR दिया है, लेकिन बिना किसी हस्तक्षेप के दिल का अपने आप धड़कना बहुत ही दुर्लभ घटना है,मरीज को ICU में रखा गया है और बताया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है
14. बिहार के 70 घाटों से उगते सूर्य को अर्घ्य, सूप लेकर नदी में उतरीं व्रती, गीतों से गूंजे घाट; आज खत्म होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
15.इंडियन ऑयल एक साल में घाटे से मुनाफे में आई, दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹7,817 करोड़ रहा, पिछले साल ₹169 करोड़ का घाटा हुआ था
16. चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, MP-छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 9 राज्यों में 3 दिन बारिश की संभावना; ओडिशा-आंध्र में रेड अलर्ट
17. कैमरून के सर्वोच्च कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को 92 वर्षीय पाल बिया को विजेता घोषित किया। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। वह 1982 से राष्ट्रपति पद पर हैं
You may also like: समोसा जलेबी पर भी मिलेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, मोटापे के खिलाफ सरकार का नया प्लान-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.